अहमदाबाद। आसाराम के बेटे नारायण साईं को सूरत सेशन्स कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने पिछले हफ्ते ही उसे रेप मामले में दोषी करार दिया था। नारायण साईंं पर उसके आश्रम में रहने वाली दो बहनों ने रेप का आरोप लगाया था। सूरत की दो बहनों ने 2013 में पुलिस में दर्ज अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि आसाराम और नारायण साईं ने उनके साथ बलात्कार किया।
दोनों बहनों की शिकायत के बाद नारायण को दिसंबर 2013 में दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पीड़ित लड़कियों ने पुलिस को बताया था कि नारायण साईंं ने वर्ष 2002 और 2005 के बीच दोनों से कई बार रेप किया था।
Gujarat: Narayan Sai, son of Asaram who was found guilty in a rape case by Surat Sessions Court, has been sentenced to life imprisonment. (file pic) pic.twitter.com/R80kNXo5v6
— ANI (@ANI) April 30, 2019
सूरत की रहने वाली इन बहनों ने नारायण साईंं और आसाराम के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई थी। दोनों बहनों ने साईंं और आसाराम के खिलाफ यौन शोषण की अलग-अलग शिकायत दर्ज कराई थी।