रामपुर l (जदीद न्यूज) पुराने रामपुर की विरासत लिए इस बार रामपुर महोत्सव आयोजित होगा।

आज रामपुर का किला रामपुरी पतंग और उद्योग और पहचानो का संगम बनाकर एक लोगो जारी किया गया है।

इस बार रामपुर महोत्सव के ज़रिए पुरानी रिवायत ओर पहचान नई पीढ़ी को याद दिलाई जाएगी। रामपुर महोत्सव को यादगार बनाने के लिए प्रशासन की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। महोत्सव में मंच पर कलाकार तो प्रदर्शनी में स्टालों के माध्यम से हाथ के कारीगर अपने उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे।

रामपुर महोत्सव 20 दिसंबर से शुरू होकर 15 जनवरी तक चलेगा। महोत्सव में विभिन्न क्षेत्रों के बेहतरीन कलाकारों की सांस्कृृतिक प्रस्तुतियों के साथ हीं स्थानीय कलाकारों को भी अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने के लिए अवसर दिया जायेगा। इसके अलावा अंतराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शायरों और कवियों को लेकर मुशायरा और कवि सम्मेलन भी अलग अलग दिन होगा।रामपुर महोत्सव में जनपद के साथ ही अन्य जनपदों की पहचान के रूप में विकसित उत्पादों का प्रर्दशन होगा साथ ही विभिन्न खाद्य पदार्थो की प्रदर्शनी के लिए भी आरक्षित स्थान मुहैया कराया जायेगा।

प्रशासन का यह प्रयास है कि महोत्सव के दौरान मनोरजंन एवं संगोष्ठियों के साथ ही पारम्परिक वेशभूषा एवं सांस्कृृतिक विरासत का भी बेहतर प्रदर्शन होगा। यह महोत्सव सुबह 11 बजे से रात 11 बजे तक कराए जाने का फैसला लिया गया है। 15 जनवरी तक चलने वाले इस महोत्सव की सफलता के लिए प्रशासन ने उद्यमियों, प्रबुद्ध लोगों से सहयोग मांगा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here