मुस्तफा अली
शाहबाद (रामपुर)

         कोरोना काल में सुरक्षित रहने के लिए एहतियात जरूरी है। मास्क व सेनिटाइजर का इस्तेमाल अनिवार्य किया गया है। मास्क की खपत अचानक बढ़ने से इसकी बाजार में कमी आई है। जिस कारण हर चेहरे तक मास्क नहीं पहुंच पा रहा है।

         शुक्रवार को शाहबाद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मास्क व सेनिटाइजर का वितरण किया। भाजपा के नगर अध्यक्ष नेतराम कश्यप व एमएलसी प्रतिनिधि/वरिष्ठ नेता महेश गुप्ता के संयुक्त नेतृत्व में मोहल्ला नालापार में घर-घर मास्क व सेनिटाइजर का वितरण किया।

          भाजपा नेता महेश गुप्ता ने बताया कि कोरोना काल में एहतियात बरतकर ही सुरक्षित रहा जा सकता है। एक व्यक्ति संक्रमित हुआ तो उसके परिवार को भी खतरा पैदा हो जाएगा। इसलिए परिवार के लिए एहतियात बरतें। लोगों को इसकी अहमियत बताई।

            उनके साथ नगर उपाध्यक्ष रेनू श्रीवास्तव, भाजयुमो के जिला मंत्री शिवा राणा, नगर महामंत्री अनुभव शर्मा आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here