रामपुर l(जदीद न्यूज) रामपुर में छह साल की मासूम के साथ बलात्कार कर उसकी हत्या कर देने के छह माह पुराने मामले में सेशन कोर्ट ने आरोपी नाज़िल को दोषी माना है। आज कोर्ट में आरोपी नज़ील को पेश किया गया।अब 18 दिसंबर को कोर्ट इस केस में सज़ा सुनाएगा।
इस मामले में पुलिस से आरोपी मुठभेड़ में घायल हुआ था,जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया था।यह मामला 7 मई 2019 में सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र की कांशीराम कालोनी का था। कालोनी में रहने वाले रिक्शा चालक की छह साल की बेटी का शव मिला था,उसकी रेप के बाद हत्या की गई थी। 22 जून को बच्ची का शव मिला था। और 22 जून को ही पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया था।
इस घटना के बाद पुलिस हरकत में आई और फिर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद कालोनी निवासी नाजिल को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था।