रामपुर l( जदीद न्यूज) कल रात से हो रही लगातार बारिश ओलावृष्टि और शीतलहर के चलते आम जनजीवन अस्त-व्यस्त है इसी को लेकर जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह ने पूरे प्रशासनिक अमले के साथ देर रात में पूरे शहर का निरीक्षण किया जिसमें रेलवे स्टेशन बस अड्डा,चौराहों और जिला अस्पताल का भी औचक निरीक्षण किया जहां स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में मरीजों और तीमारदारों से भी जानकारी ली और सम्बंधित अधिकारियो से साफ सफाई और व्यवस्था सुधारने को कहा।
इसके अलावा अलग-अलग जगहों पर 30 से ज्यादा जरूरतमंदों को कंबल भी बांटे।जिलाधिकारी ने बेसहारा,असहाय लोगों के लिए उचित व्यवस्था और मदद करने के लिए निर्देश दिए। साथ ही अलाव व्यवस्था को भी कहा।