नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के साथ-साथ गुरुवार को चार राज्यों (ओडिशा, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम) के विधानसभा चुनाव के नतीजे भी आ रहे हैं। इसमें आंध्र प्रदेश में जगनमोहन रेड्डी और ओडिशा में नवीन पटनायक ने अच्छा प्रदर्शन किया है। इसपर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोनों को बधाई संदेश दिया है।
Dear @ysjagan,
Congratulations on the remarkable win in Andhra Pradesh. Best wishes to you for a successful tenure.
ప్రియమైన @ysjagan, ఆంధ్ర ప్రదేశ్ లో ఘన విజయాన్ని సాధించినందుకు అభినందనలు. మీ పదవీ కాలం విజయవంతం కావాలని ఆకాంక్షిస్తున్నాను. మీకు ఇవే శుభాకాంక్షలు.
— Chowkidar Narendra Modi (@narendramodi) May 23, 2019
आंध्र प्रदेश में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के अच्छे प्रदर्शन के लिए जगन मोहन रेड्डी को बधाई देते हुए पीएम मोदी ने लिखा, ‘जगन मोहन रेड्डी को आंध्र प्रदेश में यादगार जीत के लिए बधाई। आपको सफल कार्यकाल के लिए अग्रिम शुभकामनाएं।’ बता दें कि आंध्र प्रदेश में कुल 175 विधानसभा सीटें हैं। इनमें से जगन की पार्टी 151 सीटों पर आगे चल रही है। इस तरह पार्टी आसानी से सरकार बना लेगी। वहीं विपक्षी एकता का चेहरा और राज्य के मौजूदा सीएम चंद्र बाबू नायडू की पार्टी टीडीपी कुल 23 सीटों पर सिमटी दिख रही है।