रामपुर l (जदीद न्यूज) वृन्दावन से आए भागवत भूषण मानस मर्मज्ञ श्रीश्री गौरदास जी महाराज ने कहा कि जीवन में हर पल भगवान का नाम सुमिरन करते रहना चाहिए, क्योकि यही मुक्ति का मार्ग है। जीवन गुजरने के बाद यदि जीवन जीने ढंग आए तो फिर इसका क्या फायदा। इसलिए समय रहते ही इस परम सत्य को समझ लेना चाहिए। संस्कृति प्रेरणा मंच और सहयोगी संगठन श्री सनानत रामलीला कमेटी व अखिल भारतीय श्री राधा माधव संकीर्तन मंडलए के तत्वाधान में उत्सव पैलेस में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में दूसरे दिन श्री शुकदेव जी का प्रसंग सुनाया गया। इस दौरान मधुर संकीर्तन से माहौल भक्तिमय बना रहा।

कथा से पूर्व मुख्य यजमान विनोद अग्रवाल व उवैसी अग्रवाल तथा सहयजमान सोनू जिंदल, नवनीत सिंघल, प्रखर अग्रवाल ने पूजन किया। अतिथि डा. सौरभ गुप्ता, राजीव सिंघल, योगेश अग्रवाल, दीपक गोयल, शलभ गोयल, रेनू गर्ग ने दीप प्रज्ज्वलित किया। इसके साथ ही शुरू हुई कथा में श्री गौरदास महाराज ने दुर्योधन और अश्वतथामा की कथा सुनाते हुए सीख दी कि बुरे व्यक्ति का संग कभी नहीं करना चाहिए। इसका परिणाम कभी अच्छा नहीं होता। बुराई का संग करने से हमारे कर्म भी बुरे हो जाते और हमारे प्रारब्धों में कठिनाई आती है। इसलिए सदैव अच्छे विचारों के साथ अच्छे कर्म करते रहना चाहिए। उन्होंने कथा सुनने से अमर होने की बात पर कहा कि अमर होने का अर्थ यह कदापि नहीं है कि हमारा शरीर कभी नष्ट नहीें होगा। यह शरीर एक वस्त्र की भांति है और एक वस्त्र को कितने समय तक धारण करेंगे कभी न कभी तो यह मैला होता ही है। इसलिए आत्मा भी शरीर के पुराने होने पर उसे त्याग देती है। कथा सुनने से अमरता हमें जन्मों के बंधनों से मुक्ति की मिलती है। जो कथा सुनता है और उसपर अमल करता है उसे बैकुण्ठ धाम की प्राप्ति होती है। वृन्दावन से आए जतिन भईया और साथियों ने भजन सुनाए। धन्य धन्य भाग्य हमारे जो शुकदेव जी पधारे भजन पर तो लोग थिरकने लगे। कथा में लोगों की खूब भीड़ उमड़ी। मुख्य आयोजक सदस्य धनंजय पाठक ने बताया कि कथा के लिए शहर में वाहनों की व्यवस्था की गई है। दोपहर डेढ़ बजे एक बस ज्वालानगर से आवास विकास होते हुए कथा स्थल तक और एक टाटा मैजिक पुराना गंज से रवाना होती है। उन्होंने लोगों को इसका इस्तेमाल करने को कहा। अंत में सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सुभाष नंदा वीरेन्द्र गर्ग सुनील कुमार गोयल जुगेश अरोरा कुक्कू पूनम अरोरा वीरेन्द्र अरोरा ईश्वर सरन अग्रवाल सुभाष चंद्र अग्रवाल आषीश जिंदल हरीश चंद्र प्रवेश कुमार ठेकेदार वेद प्रकाश गोयल वेद प्रकाश वर्मा राधेशयाम यादव आरके अग्रवाल सीए दीपक गुप्ता राधेश्याम यादव ज्ञान प्रकाश गुप्ता, हरिओम डा. अजय अग्रवाल नरेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here