नगर शाहबाद में हुई देवीय मूर्ति की स्थापना और भंडारा
शाहबाद(रामपुर) नगर शाहाबाद के मोहल्ला अफग़नान में स्थित मंदिर में राजपाल कश्यप द्वारा भोले बाबा, गणेश व शेरावाली माता की मूर्ति की स्थापना कराई गई। मूर्ति की स्थापना के बाद हवन कथा भी कराई गई। दूसरे मंदिर में भंडारा भी कराया गया। भक्त का कहना हैं कि भगवान गणेश देवो के देव भगवान शिव और माता पार्वती के सबसे छोटे पुत्र हैं। भगवान गणेश की पत्नी का नाम रिद्धि और सिद्धि है। रिद्धि और सिद्धि भगवान विश्वकर्मा की पुत्रियां हैं। भगवन गणेश का नाम हिन्दू धर्म में किसी भी शुभ कार्य करने से पहले लिया जाता है।देवी दुर्गा को शेरावाली माता (जो शेर पर सवार होती हैं) के नाम से भी जाना जाता है। और महागौरी या गौरी माता देवी दुर्गा का आठवाँ स्वरूप हैं और नवदुर्गाओं में से एक हैं। नवरात्रि के आठवें दिन महागौरी की पूजा की जाती है। इन्हें देवों के देव( महादेव ),भोलेनाथ, शंकर, आदिदेव , आशुतोष, महेश, कपाली, पार्वतीवल्लभ, कपाली , महाकाल, रामेश्वर, भिलपती, भिलेश्वर,रुद्र, नीलकंठ, गंगाधार आदि नामों से भी जाना जाता है। तंत्र साधना में उन्हे भैरव तथा वैदिक साहित्य में उन्हे रुद्र कहा गया है। भक्त राजपाल कश्यप ने भंडारे के बाद मंदिर पर वैशाली जागरण पार्टी द्वारा जागरण भी कराया। इस दौरान जागन कश्यप, सतीश कश्यप, राजपाल कश्यप ,सुनील कश्यप, सुरजीत कश्यप, सरवन कश्यप, पिंटू कश्यप, रामसिंह कश्यप, अमित कश्यप उनके परिवार व मोहल्ले के लोग मौजूद रहे।