आज कांग्रेस पार्टी द्बारा आयोजित प्रेस कांफ्रेस में बोलते हुए पूर्व सांसद बेगम नूरबानो ने बताया कि उत्तर प्रदेश का किसान परेशानियों से जूझ रहा है। जब भाजपा सत्ता में नहीं थी तब इस देश के अन्नदाता से दोगुनी आय वादा करके सरकार में आयी थी और फसल का समर्थन मूल्य निर्धारित का भी वादा किया था, लेकिन सरकार बनने के बाद भाजपा सरकार ने किसानों की खुशियां छीनने तथा धोखा देने का काम किया हैं। कांग्रेस पार्टी किसान की आवाज बनेंगी, कांग्रेस जन लाठी गोली खाकर जेल जाकर किसान की समस्याओं की लड़ाई लड़ेगे। किसान जनजागरण अभियान 40 दिन चलेंगा,इस बीच कांग्रेस 55 लाख परिवारों से सीधा संवाद करके लाखों किसानों से सम्पर्क करेगी और 12 हजार नुक्कड़ सभाऐं करके किसानों के दुख दर्द जानने का काम कांग्रेस करेंगी।
बरेली से रामपुर पहुचें पूर्व विधायक नरेंद्र सिँह गंगवार ने कहा कि आज से चालू किया गया जन जागरण अभियान चार चरणों में चलाया जाएगा और अगर प्रदेश के अन्नदाता से खेत घर खलिहान में संवाद के बाद जिला प्रशासन तथा प्रदेश के मुखिया तक पहुंचाकर अगर किसानों की समस्याओं का निराकरण नही हुआ तो प्रदेश का कांग्रेसजन प्रदेश सरकार की नींद हराम-कर देंगे। किसान जन जागरण अभियान चलेगा इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता किसानों से किसान माँग पत्र भी भरवाए जाएंगे। इस मौके पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र देव गुप्ता,पूर्व उपाध्यक्ष मुतीउर्रहमान खां एंव कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।