मुम्बई: मुम्बई पुलिस ने आतंक की आरोपी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के खिलाफ पोस्ट डालने के आरोप में एक आम डाक्टर को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने आज बताया कि भोपाल लोकसभा सीट भाजपा की उम्मीदवार और मालेगांव आतंकी विस्फोट की आरोपी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के खिलाफ सोशल नेटवर्किंग साइट पर कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में एक होम्योपैथिक डॉक्टर को गिरफ्तार किया गया है।
एक अधिकारी ने बताया कि कल्याण निवासी सुनील कुमार निषाद (38), जो क्लिनिक चलाता है, बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होने बताया “निषाद ने कथित तौर पर प्रज्ञा सिंह ठाकुर के खिलाफ कुछ अपमानजनक टिप्पणियां फेसबुक पर पोस्ट की थीं। पोस्ट में हिंदुओं और ब्राह्मणों के आतंकवाद में शामिल होने की भी बात की गई है।”
वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विलास जाधव ने कहा कि एक कार्यकर्ता रविंद्र तिवारी ने निषाद के खिलाफ विक्रोली के पार्कसाइट पुलिस स्टेशन में प्रज्ञा सिंह के विरोध में की गयी उसकी टिप्पणी की शिकायत दर्ज कराई थी।
शनिवार को निषाद के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत शिकायत दर्ज की गई है।
अधिकारी ने कहा, निषाद को बुधवार को गिरफ्तार किया गया और बाद में स्थानीय अदालत ने उसे जमानत दी है। 48 साल की प्रज्ञा सिंह ठाकुर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के खिलाफ भोपाल की लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रही हैं। यहाँ आखिरी चरण में 19 मई को मतदान होगा।
प्रज्ञा सिंह आतंक की आरोपी होने के बावजूद जमानत पर बाहर है और बीजेपी ने उसे अपना लोकसभा उम्मीदवार बनाया है, उसे एक अदालत द्वारा 2008 के मालेगांव विस्फोट मामले में कड़े महाराष्ट्र नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के तहत आरोपों से बरी कर दिया गया है, लेकिन अभी भी गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम सहित अन्य आपराधिक प्रावधानों के तहत मुकदमा चल रहा है।
याद रहे कि प्रज्ञा सिंह ने 26/11 आतंकी हमले में शहीद हुए हेमन्त करकरे का अपमान उनकी शहादत को सही ठहराया था और उनके लिये गैर मुनासिब शब्दो का इस्तेमाल भी किया था मगर उनके खिलाफ कोई एफआईआर दर्ज नही हुई। बाद में हर तरफ से घिरता देख उन्होने माफी मांगी और बीजेपी ने दबे शब्दो में उनके बयान का साथ भी दिया, जिस पर पीएम मोदी ने कोई भी अफसोस तक ज़ाहिर नही किया।