रामपुर (जदीद न्यूज़ ):-भारतीय किसान यूनियन(टिकैत) की पंचायत में बाढ़ सुरक्षा कार्यों पर सवाल उठाए।आरोप लगाया कि प्रशासन बाढ़ से बचाव के नाम पर लाखों का घपला करता है।

भाकियू अराजनैतिक की भैयानगला गांव में बुलाई गई आकस्मिक पंचायत में रामगंगा और कोसी नदी के किनारे बसे गांव के किसानों ने चिंता जताई की इस वक्त दोनों नदियों का जलस्तर बढ़ गया है।ऐसे में बाढ़ की आशंका बनी हुई है।किसानों का कहना था कि प्रशासन की ओर से बाढ़ सुरक्षा के कोई उपाय नहीं किए जा रहे हैं बाढ़ नियंत्रण चौकियां भी सिर्फ कागजों में चल रही है।

अधिकतर बाढ़ चौकियों पर कर्मचारी भी नहीं पहुंच रहे हैं।किसानों की समस्या जानने के बाद जिलाध्यक्ष हसीब अहमद ने आरोप लगाया कि प्रशासन हर साल बाढ़ सुरक्षा के नाम पर लाखों रुपए का घपला कर रहा है।बाढ़ प्रभावित गांवों को बचाने के लिए कोई ठोस क़दम नहीं उठाया गया है।कुछ जगहों पर सिर्फ बोरों में रेत भरकर लगा दिए जाते हैं,जो मामूली जलस्तर बढ़ने पर बह जाते हैं।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस समय शाहबाद क्षेत्र में भी बाढ़ की स्थिति बनी हुई लेकिन अधिकारी सुरक्षा कार्यों के बजाए पिकनिक मनाने पहुंच रहे हैं।चेतावनी दी कि अगर अधिकारियों का यही रवैया रहा तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।

पंचायत में ठाकुर राजवीर सिंह ठाकुर,अनिल कुमार,ठाकुर सुनील कुमार,ठाकुर धर्मपाल सिंह,ठाकुर ओमपाल सिंह,ठाकुर सुनील कुमार,सतपाल सिंह लोधी,दरियाव सिंह लोधी,सरदार सिंह गुर्जर,रणवीर सिंह गुर्जर,सूरत सागर,महिपाल सिंह सागर,दिनेश बाबू सागर,राम बहादुर सागर,शरीफ अहमद,जुल्फिकार अहमद,आरिफ,इस्तेखार हुसैन,अखलाक,तौहीद,दयाराम शर्मा आदि किसान शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here