फिर एक बार मोदी सरकार 

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवायी में विपक्ष के चक्रव्यूह को तोड़ते हुए लोकसभा चुनाव में 300 से अधिक सीटें हासिल कर एक बार फिर इतिहास रच दिया और देश के पश्चिम तथा उत्तरी भाग में ही नहीं बल्कि पूर्वी हिस्से में भी विरोधियों के पैर उखाड़ कर परचम लहरा दिया।

यह भी पड़े :जानिए उत्तर प्रदेश के लोक सभा चुनाव परिणाम से जुड़ी ज़रूरी बातें

पीएम मोदी की ‘चुनावी सुनामी’ पर सवार भाजपा लोकसभा में लगातार दूसरी बार पूर्ण बहुमत हासिल करने वाली पार्टी बन गयी है। ऐसा करने वाली वह कांग्रेस के बाद दूसरी पार्टी है।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी की हार स्वीकार करते हुए प्रधानमंत्री मोदी को भाजपा की शानदार जीत के लिए बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने राहुल गांधी का बधाई देने के लिए शुक्रिया अदा किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here