महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर ही बनेगी मज़बूत:अनीता वर्मा

परिवहन विभाग द्वारा स्कूली वाहनों में छात्रों की सुरक्षा विषय पर हुआ गोष्ठी का आयोजन।

रामपुर(मुजाहिद खान):उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत परिवहन विभाग द्वारा ” मिशन शक्ति” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
परिवहन आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देशों के क्रम में 26 फरवरी से 8 मार्च 2021 तक परिवहन विभाग द्वारा प्रदेश में मिशन शक्ति अभियान चलाकर महिलाओ को जागरूक किया जा रहा है।इसी क्रम में जिला रामपुर में परिवहन विभाग द्वारा स्कूली बसों/वाहनों में छात्रों की सुरक्षा विषय पर विद्यालय प्रशासन के साथ मिलकर गोष्ठी का आयोजन किया गया।
गोष्ठी का आयोजन जुल्फिकार बालिका विद्यालय में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में किया गया।जिसमें छात्राओं को विद्यालय आने जाने में क्या-क्या दिक्कतें आती हैं तथा इनके लिए क्या उपाय किए जाएं जिससे वे सुरक्षित विद्यालय आ-जा सके इस विषय पर विस्तार से जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डॉ शालू कौशल ने छात्राओं को स्वावलंबी बनने के लिए प्रेरित किया।साथ हीअनीता वर्मा यात्री कर अधिकारी ने बताया कि महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर ही मजबूत बनेगी।ट्रैफिक इंचार्ज संतराम कश्यप ने महिला हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी व उपयोगिता के बारे में बताया इसके अतिरिक्त छात्राओं को सुरक्षा सम्मान व स्वावलामबन की शपथ दिलाई गई।कार्यक्रम में कालेज प्रशासन में श्रीमती शमीम खान,श्रीमती प्रगति गोयल एवं समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here