राकेश अध्यक्ष, लाखन  बने व्यापार मंडल के महामंत्री 

शाहबाद (रामपुर) उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने शाहबाद नगर की कार्यकारिणी का गठन कर दिया है। इसमें राकेश कुमार माली को अध्यक्ष और लाखन बरनवाल को महामंत्री नियुक्त किया गया है। व्यापारियों ने फूल-मालाओं ने नए पदाधिकारियों का स्वागत किया।
सोमवार को नगर में आयोजित बैठक में मुरादाबाद मंडल के अध्यक्ष महेश कुमार गुप्ता ने सर्वसम्मति से अध्यक्ष और महामंत्री पदों पर मनोनयन किया।

इसके बाद अध्यक्ष और महामंत्री ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए रवि गोला को मंत्री, बंटी प्रजापति, जितेंद्र माली को उपाध्यक्ष, राेहित को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया। इस मौके पर नन्हें प्रजापति, अकरम, शान, संजय सागर, विपिन बरनवाल आदि रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here