राजीव गांधी ने अपना सम्पूर्ण जीवन देश के नाम त्याग दिया और देश की एकता और अखंडता को बनाए रखा:नोमान
राजीव गांधी ने देश में पंचायती राज को दिलाया मिनी पार्लियामेंट का दर्जा:नोमान
राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने जिला अस्पताल में बांटा खाना।
रामपुर(मुजाहिद खाँ): भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की शहादत दिवस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनको याद किया।राजीव गांधी को नमन करते हुए 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की और जिला चिकित्सालय में मरीजों को दोपहर का भोजन वितरण किया गया।
इस मौके पर युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव नोमान खान ने कहा कि राजीव गांधी ने हमेशा से श्रमिकों व गरीबों के हित में खड़े होने की बात की,उन्होने अपना सम्पूर्ण जीवन देश के नाम त्याग दिया था हमेशा देश की एकता और अखंडता को बनाए रखा।उन्होंने देश को एक नई ऊर्जा और एक नई दिशा प्रदान करते हुए भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत किया।उन्होंने पंचायती राज्य को विशेष प्रोत्साहित किया और हिंदुस्तान में पंचायती राज को मिनी पार्लियामेंट का दर्जा दिलाया।उन्होंने आईटी सेक्टर में एक नई क्रांति लाए और आईटी सेक्टर को मजबूती प्रदान की।राजीव गांधी ने सबसे बड़ा योगदान युवाओं को 18 साल की उम्र में वोट देने का अधिकार दिया।वह भारत के सबसे प्रभावशाली प्रधानमंत्री रहे और सिर्फ देश की के विकास पर जोर दिया।
राजीव गांधी ने बीसवीं सदी में इक्कीसवीं सदी के भारत का सपना देखा था।स्वभाव से गंभीर लेकिन आधुनिक सोच और निर्णय लेने की अद्भुत क्षमता वाले राजीव गांधी देश को दुनिया की उच्च तकनीकों से पूर्ण करना चाहते थे।वे बार-बार कहते थे कि भारत की एकता और अखंडता को बनाए रखने के साथ ही इक्कीसवीं सदी के भारत का निर्माण है अपने इसी सपने को साकार करने के लिए उन्होंने देश में कई क्षेत्रों में नई पहल की जिस पर देश में कंप्यूटर क्रांति के जनक के रूप में भी जाने जाते रहेंगे।
इस मौके पर शहर अध्यक्ष मामून शाह खां,काशिफ खां प्रधान,फैसल हसन,एजाज़ खां,दिव्यांश सिंघल,अंकुश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।