राणा शुगर मिल दे रहा हादसों को न्योता,  राहगीरों की  जान खतरे में  

शाहबाद (रामपुर)नगर क्षेत्र में हुई मामूली बारिश से ही सड़क पर कीचड़ फैल गई। शाहबाद बिलारी मार्ग पर गुजरने वाले वाहनों को काफी मशक्कत झेलनी पड़ी। मिल की मैली ट्रैक्टर ट्रॉली से ले जाते समय सड़क पर गिर जाती हैं। जिसमे पानी की चंद बूंदे गिरने से कीचड़ में बदल जाती है। इसके चलते वाहन कीचड़ में फिसलते रहे। जिससे जाम की स्थिति बनी रही और राहगीरों को अपनी जान का खतरा बना रहता है यहां तक की यहां पर चार पहिया वाहन भी खतरे से खाली नहीं है कई बार चार पहिया वाहन इस चिकनी कीचड़ के कारण हिंदी में जाग रहे हैं जिसस वाहन सवार काफी चोटिल हो गए हैं l

राणा शुगर मिल से ट्रैक्टर ट्रॉली मैं मैली भरकर ले जाई जाती हैं। ले जाते समय सड़क पर मैली गिर जाती हैं, जिससे सोमवार को हुई मामूली बारिश के कारण सड़क पर कीचड़ की स्थिति बन गई। जिसके चलते वाहन कीचड़ में फिसलते रहे। और हल्के जाम के हालात रहे। कई वाहन से हादसे होते होते बचे। यह बिलारी और शाहबाद का मुख्य मार्ग भी हैं, मिल के द्वारा फैली मैली की समस्या आज की नही बल्कि हर  वर्षों की हैं राणा शुगर मिल की तरफ से कीचड़ की समस्या के लिए कोई प्रबंध नही किए जाते। अधिकारी भी ये सब जानकर भी अनजान बने हुए हैंl इसका खामियाजा भोली-भाली जनता को भुगतना पड़ रहा है जिम्मेदार मुख दर्शक बने हुए तमाशा देख रहे हैं l राणा शुगर मिल दे रहा हादसों को न्योता,  राहगीरों की  जान खतरे में  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here