बछवाड़ा (बेगूसराय):- बछवाङा प्रखंड अंतर्गत रसीदपुर पंचायत के रचियाही वार्ड-2 में विधायक ऐच्छिक कोष से निर्माण होने वाली सड़क का शिलान्यास विधायक रामदेव राय द्वारा किया गया।

विधायक द्वारा अनुशंसित उक्त सड़क छोटू महतो के घर से दुर्गा स्थान तक बनने वाली सड़क के लिए ग्यारह लाख बहत्तर हजार रूपए की राशि का बजट रखा गया है। इस राशि से पीसीसी सङक निर्माण कार्य का शुभारंभ पूर्व मंत्री सह विधायक रामदेव राय के द्वारा किया गया।

इस क्रम में विधायक नें बताया कि इस सड़क के निर्माण हेतु आम लोगों व स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा जोर -शोर मांग किया जा रहा था , जिसे पुरा करते हुए कार्य को अंजाम दिया था रहा है।
इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ विमल कुमार, बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव शिव प्रकाश गरीब दास, राजद प्रखंड अध्यक्ष सुनील यादव,कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष संजय चौधरी,पूर्व प्रखंड अध्यक्ष डॉ के के राय,पूर्व पैक्स अध्यक्ष रामराजी महतो,राजद के जिला प्रवक्ता श्याम प्रसाद दास,राम कुमार चौधरी,महेश यादव रंधीर यादव उर्फ राहुल गांधी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here