शाहबाद पत्रकार संघ के आफताब अध्यक्ष तो सिफ़त मिया बने महासचिव
शाहबाद।सोमवार देर शाम में रम्पुरा स्थित यादव ढाबे पर शाहबाद पत्रकार संघ की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें संगठन की नव निर्वाचित कार्यकारणी का गठन किया गया। जिसमें सर्व सम्मति से आफताब बेग को सगठन का अध्यक्ष चुनते हुए सिफ़त मियां को महसचिव बनाया गया। साथ ही साथ कार्यकारणी का विस्तार करते हुए विशाल जोशी को कनिष्ठ उपाध्यक्ष, एहसान खा को वरिष्ट उपाध्यक्ष, मुस्तफा अली को कोषाध्यक्ष के साथ साथ सुहैल खा को संगठन का विधिक सलाहकार नियुक्त किया गया। बैठक में संगठन की मजबूती पर ज़ोर दिया गया। इस दौरान संरक्षक सखावत अली, अंकित गुप्ता, शराफत हुसैन, शाहनवाज़ अली, सुहैल खा, राजीव भटनागर, अभिषेक शर्मा, सुनील कुमार, विजेंद्र सिंह, विनोद गुप्ता, शावेज छोटे रहे।