सपा को झटका,तीन चेयरमैन भाजपा में शामिल।
रामपुर(मुजाहिद खान):समाजवादी पार्टी को एक और झटका लगा है।स्वार विधानसभा के तीन चेयरमैन भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए जिलाध्यक्ष हंसराज पप्पू ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई।
भाजपा में शामिल होने वालों में टांडा नगर पालिका अध्यक्ष पति हाजी सरफराज आलम,नरपत नगर नगर पंचायत अध्यक्ष खालिद अली और दढ़ियाल नगर पंचायत अध्यक्ष खुर्शीद अहमद और उनके साथ टांडा के सभासद साकिब,रोहित सैनी,वसीम,मैटलम मुन्ना,गोकुल ने भारतीय जनता पार्टी की विकास की नीतियों को देखते हुए इस लोकसभा चुनाव में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी का दमन थाम लिया।भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज पप्पू ने भारतीय जनता पार्टी का पटका पहनाकर उनका भाजपा परिवार में स्वागत किया और उनको भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई।
इस मौके पर पूर्व प्रत्याशी स्वार विधानसभा लक्ष्मी सैनी,जिला मीडिया प्रभारी अर्जुन रस्तोगी,दिनेश शर्मा,गोपाल गुप्ता,दिनेश गोयल,अर्जित सक्सेना,विक्रम सिंह आदि उपस्थित रहे।