शाहबाद में ए डी एम ने  लाभार्थियों को चाय नाश्ते के साथ किया कमल वितरण कार्यक्रम

शाहबाद (रामपुर) शुक्रवार को शाहबाद के राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में एक कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया

जिसमें एक दिन पूर्व से व्यवस्था में उपजिलाधिकारी सुनील कुमार ने पूरी जिम्मेदारी के साथ व्यवस्था को अंजाम तक पहुंचाया जिसमें अगले दिन शुक्रवार को सुबह में ए डी एम हेम सिंह गरीब, मजदूर ,असहाय लोगों के कंबल वितरण के कार्यक्रम में शामिल हुए l

इसमें एडी एम ने अपने संबोधन ने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य है कि इस समय जबरदस्त ठंड का मौसम चल रहा है कोई भी पात्र व्यक्ति ठंड से परेशान ना हो जिसके लिए यह कंबल की व्यवस्था सरकार द्वारा की गई है प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक कंबल पहुंचे और इस कंबल का पूर्ण रूप से सदुपयोग हो इसके लिए पूरा प्रशासन कोशिश करेगा कि हर एक पात्र व्यक्ति तक कंबल पहुंचे l

इसके बाद एडी एम हेम सिंह ने कंबल वितरण का कार्यक्रम शुरू किया इस कंबल वितरण में लगभग 500 कम्बलो का वितरण किया गया l
कंबल वितरण के दौरान उप जिलाधिकारी सुनील कुमार ने कंबल पाने वाले लाभार्थियों को भी कड़कड़ाती ठंड में चाय नाश्ते की व्यवस्था भी कराई, सभी लाभार्थियों ने चाय नाश्ता किया जिससे लाभार्थियों के चाय व कम्बल पा कर चेहरे खिल उठे l

इस दौरान क्षेत्रीय प्रशासन में उप जिलाधिकारी सुनील कुमार व तहसीलदार राकेश सोनी के साथ पूरा राजस्व प्रशासन व नगर पंचायत एवं पुलिस बल मौजूद रहा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here