रामपुर(मुजाहिद खान):व्यापार मंडल के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार व्यापारियों के साथ जिला प्रशासन नगर पालिका और पुलिस बल द्वारा लगातार किये जा रहे हैं उत्पीड़न को लेकर व्यापारियों ने लामबंद होकर मोर्चा खोल दिया था।जिसमें 4 अक्टूबर की घटना से पीड़ित व्यापारियों को न्याय दिलाने के लिए लामबंद हुए व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा के नेतृत्व में आंदोलन को लेकर चाकू मार्केट स्थित पुरानी तहसील में एकत्र हुए थे और और राष्ट्रपति से इच्छा मृत्यु की गुहार के संबंध में धरने पर बैठे और पीड़ित व्यापारियों ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर इच्छा मृत्यु की स्वीकृति की मांग की।धरने पर पीड़ित व्यापारी फहीम अहमद,परवेज अहमद,यासिर अली खान,हसन अली,मोहम्मद कलीम शम्सी ने राष्ट्रपति से इच्छा मृत्यु की गुहार की।
पीड़ित व्यापारियों के साथ घटनास्थल पर प्रशासन की ओर से सिटी मजिस्ट्रेट रामजी मिश्रा ने आकर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और पीड़ित व्यापारियों की व्यथा सुनी और इस संबंध में जिलाधिकारी से वार्ता कर उनको स्थिति से अवगत कराने के लिए कहा साथ ही व्यापारियों को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।
इसके बाद जिलाधिकारी द्वारा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और पीड़ित व्यापारियों को कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय बुलाकर उनकी समस्याएं एवं उनके साथ किए गए अपमानजनक व्यवहार को पीड़ित व्यापारियों से सुना और इस तरह के व्यवहार पर खेद प्रकट किया।
जिस पर जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि नगर पालिका और प्रशासन द्वारा इस तरह की कार्यवाही खेद जनक है और आश्वासन दिया कि भविष्य में इस तरह की कोई पुनरावृत्ति नहीं होगी।उन्होंने पीड़ित व्यापारियों को आश्वासन दिया कि उनके साथ हुए अपमान की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है और उन्होंने कहा कि इस संबंध में जांच कर भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न होने के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए जाएंगे।
जिलाधिकारी के आश्वासन के बाद जिला अध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा ने पीड़ित व्यापारियों से उनकी संतुष्टि के बारे में पूछा और कहा कि अगर संतुष्ट है तो निसंकोच और निडर होकर अपना व्यापार करें।व्यापार मंडल ने आश्वासन दिया था कि व्यापारी का अपमान नहीं सहन होगा इस पर पीड़ित व्यापारियों ने अपनी संतुष्टि जाहिर की एवं व्यापार मंडल के साथ अधिक से अधिक सहयोग देने का वायदा भी किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा ने कहा कि जिलाधिकारी ने भविष्य में इस प्रकार की घटना न होने का आश्वासन दिया है एवं खुद इस घटना पर खेद प्रकट किया है जो कि प्रशासन के मुखिया का बड़प्पन है।उन्होंने अपने अधिकारियों के इस व्यवहार पर खुद खेद प्रकट किया है जिलाधिकारी के आश्वासन एवं व्यापारियों की संतुष्टि के बाद निर्धारित आंदोलन को आगे जारी नहीं रखने के साथ आंदोलन को समाप्त करने के लिए कहा। घटनास्थल पर शैलेन्द्र शर्मा के साथ मोहम्मद शाहिद शम्सी,शुऐब मोहम्मद खान,जगन्नाथ चावला,अवतार सिंह,प्रदीप खंडेलवालमुकेश आर्य,इमरान,बिलाल शम्सी,उज़ैर,राम गुप्ता,अजय अग्रवाल,हारिस शम्सी,मोहसिन,अनिल अरोड़ा,मोनिस,तौफीक अहमद के अलावा व्यापार मंडल के पदाधिकारी एवं व्यापारी भी मौजूद रहे।




















































