सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन माह के पहले तथा तीसरे मंगलवार को सभी तहसीलों में सुबह 10 बजे से 02 बजे तक होगा।

निर्धारित दिवस पर अवकाश होने पर अगले कार्य दिवस में समाधान दिवस का किया जायेगा आयोजन।

जिलाधिकारी ने अगले 06 महीने के लिए सम्पूर्ण समाधान दिवस का जारी किया रोस्टर।

रामपुर(मुजाहिद खान):वर्ष 2021 के लिए अगले 6 माह का जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस का रोस्टर जारी कर दिया है।सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन माह के प्रथम तथा तृृतीय मंगलवार को जिले की प्रत्येक तहसील में सुबह 10 बजे से 02 बजे तक किया जायेगा तथा निर्धारित दिवस पर अवकाश होने पर अगले कार्य दिवस में आयोजन किया जायेगा।जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह ने आगामी 06 माह तक के लिए सम्पूर्ण समाधान दिवसका रोस्टर जारी कर दिया है।
05 जनवरी 2021 को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील बिलासपुर,मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में तहसील मिलक,अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व की अध्यक्षता में तहसील स्वार तथा अपर जिलाधिकारी प्रशासन की अध्यक्षता में तहसील शाहबाद में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा।इसी तरह अगली 19 जनवरी को जिलाधिकारी की अध्यक्षता तहसील मिलक,मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में तहसील स्वार,अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व की अध्यक्षता में तहसील सदर एवं अपर जिलाधिकारी प्रशासन द्वारा बिलासपुर तथा 02 फरवरी को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील टाण्डा,मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में बिलासपुर,तहसील शाहबाद में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व तथा तहसील सदर में अपर जिलाधिकारी प्रशासन द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन होगा।16 फरवरी को जिलाधिकारी की अध्यक्षता मेें स्वार,तहसील टाण्डा में मुख्य विकास अधिकारी,तहसील बिलासपुर में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व तथा तहसील मिलक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित होगा।02 मार्च को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील शाहबाद,मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में तहसील सदर,अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व की अध्यक्षता में तहसील टाण्डा एवं अपर जिलाधिकारी प्रशासन की अध्यक्षता में स्वार,16 मार्च को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील सदर के साथ ही मुख्य विकास अधिकारी तहसील शाहबाद,अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व तहसील मिलक,अपर जिलाधिकारी प्रशासन तहसील टाण्डा में सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करेंगे।
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 06 अप्रैल में तहसील बिलासपुर और मुख्य विकास अधिकारी तहसील मिलक,अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व तहसील स्वार,अपर जिलाधिकारी प्रशासन तहसील शाहबाद में सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करेंगें।20 अप्रैल को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील मिलक और मुख्य विकास अधिकारी तहसील स्वार,अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व तहसील सदर,अपर जिलाधिकारी प्रशासन तहसील बिलासपुर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करेंगे।04 मई को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील टाण्डा,मुख्य विकास अधिकारी बिलासपुर,अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व तहसील शाहबाद,अपर जिलाधिकारी प्रशासन तहसील सदर,18 मई को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील स्वार,मुख्य विकास अधिकारी तहसील टाण्डा,अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व तहसील बिलासपुर,अपर जिलाधिकारी प्रशासन द्वारा तहसील मिलक तथा 01 जून को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील शाहबाद,मुख्य विकास अधिकारी तहसील सदर,अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व तहसील टाण्डा,अपर जिलाधिकारी प्रशासन तहसील स्वार एवं 15 जून को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील सदर,मुख्य विकास अधिकारी तहसील शाहबाद,अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व तहसील मिलक तथा अपर जिलाधिकारी प्रशासन तहसील टाण्डा में सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here