आए दिन वार्ता के नाम पर किसानों का उड़ाया जा रहा है मज़ाक:धर्मेंद्र देव

भीषण ठंड,शीत लहर और बरसात में किसान सड़को पर बैठा है।लेकिन सरकार सिर्फ नाटकबाजी में लगी है।

रामपुर(मुजाहिद खान): संगठन सृजन अभियान के तहत शाहबाद ब्लॉक के ग्राम पंचायत मे टाण्डा न्याय पंचायत की मीटिंग हुई जिसमे लोगो से चर्चा कर बूथ स्थर पर संगठन बनाने पर जोर दिया गया।
बैठक में कांग्रेस के ज़िला अध्यक्ष धर्मेन्द्र देव गुप्ता ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा केन्द्र सरकार ने अनदेखी की सारे हदे पार कर दी है भीषण ठंड,शीत लहर और बरसात मे किसान सड़को पर बैठा है लेकिन सरकार सिर्फ नाटकबाजी करने मे लगी है आए दिन वार्ता के नाम किसानो का मजाक उड़ाया जा रहा है काले कानून वापस लेने के बजाय सरकार लीपापोती कर रही है सरकार को चाहिए तुरंत किसान विरोधी बिल वापस ले।देश के अन्नदाता का उत्पीड़न अब बर्दाश्त नही होगा सरकार अपनी किसान विरोधी मानसिकता को बदलने बजाए किसानो के ऊपर गलत बयानबाजी करने के।कांग्रेस पार्टी किसानो के साथ है हम किसानो के लिए आखरी सास तक लड़ेंगे और उनको न्याय दिलाएंगे।संगठन सृजन अभियान के प्रभारी चौधरी शमीम अय्यूब ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा विकास की राजनीति की है कभी नफरत फैलाकर सत्ता हासिल नहीं की।और हमेशा विकास के नाम पर वोट मांगे।लोगो को बताना होगा के देश की आजादी से लेकर आज तक कांग्रेस का क्या योगदान रहा है।आज देश का किसान अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहा है और केन्द्र सरकार से नाखुश है।
इस मौके पर हाजी शाहवेज़ खां,मोहम्मद ईल्यास,अकरम सुलतान,आरिफ अली,प्रधान यूनुस रजा,कल्लू शाह,पुत्तन बक्श,निजाम शाह,अदनान अली,मोहम्मद इरफान,अज़ीम हैदर,ओम प्रकाश,शराफत अली,फरमान,रामचरन दिवाकर,अमर सिंह,रिंकू पाल आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here