शहर नगरपालिका से जुड़ी समस्याओं के निराकरण के लिए 5 फरवरी से लगेंगे कैम्प:इंदुशेखर,ईओ
रामपुर(मुजाहिद खान) शहर नगर पालिका के गृृहकर,जलकर,किराया दुकान आदि की प्रभावी वसूली करने तथा नगर में साफ-सफाई,निर्माण,पेयजल व्यवस्था पथ प्रकाश व्यवस्था आदि के सम्बन्ध में शहर नगरपालिका से सम्बन्धित समस्याओं के निराकरण हेतु जनहित को दृष्टिगत रखते हुए नगरपालिका द्वारा कैम्पों का आयोजन किया जा रहा है।
जिस पर ईओ नगर पालिका इंदु शेखर ने बताया कि पालिका से सम्बन्धित समस्याओं के लिए 05 फरवरी को आदर्श कालोनी रामलीला मैदान में,06 फरवरी को ज्वालानगर पानी की टंकी,07 फरवरी को एलआईसी चैराहा,08 फरवरी को नूरमहल पार्क,09 फरवरी को निकट चाह खजान खां चैराहा,10 फरवरी को निकट बुढ़िया की दुकान,11 फरवरी को होली वाला चैराहा छिपियान,12 फरवरी को हरिहर मन्दिर के पास,13 फरवरी को दोहमला रोड डा0 इस्माईल के मतब के पास,14 फरवरी को शुतरखाना चैराहा,15 फरवरी को हामिद गेट चैराहा,16 फरवरी को मिस्टनगंज चैराहा एवं 17 फरवरी 2021 को मिलक कालोनी में कैम्पों का आयोजन किया जायेगा।
बताया कि कैम्प सुबह 10 से अपराहन 02 बजे तक निर्धारित रहेगा। कैम्पों में नगर अभियन्ता निर्माण,मुख्य खाद्य एवं सफाई निरीक्षक,सम्बन्धित खाद्य एवं सफाई निरीक्षक,अधिशासी अभियन्ता जल,पथ प्रकाश निरीक्षक,कर अधीक्षक,साफ-सफाई,पथ प्रकाश,निर्माण,गृहकर,जलकर आदि से सम्बन्धित जनसमस्याओं के कैम्पों में ही जल्द से जल्द समाधान करने के आदेश दिए गए हैं और साथ ही हर दिन की गई कार्यवाही से भी अवगत करायेंगे।
( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)