गाय का निरीक्षण करते चिकित्सक व भारतीय गौ रक्षा वाहिनी के पदाधिकारी गण

जदीद न्यूज़:- सैफनी रामपुर। नगर क्षेत्र के ग्राम खरसौल में एक गाय जो लंपी वायरस से जूझ रही थी, भारतीय गौ रक्षा वाहिनी के पदाधिकारियों ने उसका ईलाज कराया। क्षेत्र में लंपी वायरस के पैर पसारने के कारण किसान अपने पशुधन को लेकर हुए चिंतित।

लंपी वायरस से पीड़ित गाय का गौ रक्षा वाहिनी ने कराया ईलाज
बीमार गाय का उपचार करते पशुधन प्रभारी

ज्ञात जानकरी के अनुसार रविवार को भारतीय गौ रक्षा वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ सद्दाम हुसैन ने भारतीय गौ रक्षा वाहिनी के जिला अध्यक्ष धर्मपाल लोधी को सूचना दी कि ग्राम खरसौल में पंजाब नेशनल बैंक के पास अकबर अली बाबू जी की मार्किट की दुकानों में एक गाय बीमार है।

लंपी वायरस से पीड़ित गाय का गौ रक्षा वाहिनी ने कराया ईलाज
लंपी वायरस से पीड़ित गाय को इंजेक्शन लगाते पशु चिकित्सक

सूचना पाकर भारतीय गौ रक्षा वाहिनी के जिलाध्यक्ष और टीम ने वहां पहुँच कर पाया कि गाय की लंपी वायरस ने जकड़ रखा है, जिस पर जिलाध्यक्ष ने तत्काल पशुधन प्रसार अधिकारी वीरेंद्र सिंह को फ़ोन पर गाय की हालत से अवगत कराया तो डॉक्टर साहब तुरंत मौके पर पहुँचे और गाय का उपचार किया और दवाई देकर चले गए।

लंपी वायरस से पीड़ित गाय का गौ रक्षा वाहिनी ने कराया ईलाज
गाय का निरीक्षण करते चिकित्सक व भारतीय गौ रक्षा वाहिनी के पदाधिकारी गण

इस मौके पर जिला अध्यक्ष धर्मपाल लोधी, जिला उपाध्यक्ष सद्दाम हुसैन, वाज़िद अली, शाहिद अली, और रिज़वान आदि लोग उपस्थित रहे।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here