‘देश के राजनीतिक नक्शे से कांग्रेस का सफाया हो चुका है। अब उसे ‘कैल्शियम का इंजेक्शन’ देकर भी जिंदा नहीं किया जा सकता।’ 

महाराष्ट्र में एक जन सभा को संबोधित करते हुए AIMIM के राष्ट्रिय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब कमजोर हो चुकी है, उसका सफाया हो गया है और अब उसे कैल्शियम का  इंजेक्शन देकर भी नहीं बचाया जा सकता।

ओवसी 21 अक्टूबर को महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, ‘देश के राजनीतिक नक्शे से कांग्रेस का सफाया हो चुका है। अब उसे ‘कैल्शियम का इंजेक्शन’ देकर भी जिंदा नहीं किया जा सकता।’ यहां ओवैसी ने दावा किया कि कांग्रेस के कई टॉप लीडरों ने महाराष्ट्र और हरियाणा के महत्वपूर्ण चुनावों को नजरअंदाज किया है।

ओवैसी कि पार्टी महाराष्ट्र में कई गंठबंधन कर पहली बार एक ओर दुसरे चुनाव में दो सीटें जीत चुकी है |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here