कृषि बिल के विरोध में किसानों ने निकाली विशाल ट्रैक्टर रैली।
कृषि बिल के विरोध में किसानों ने निकाली विशाल ट्रैक्टर रैली।

कृषि बिल के विरोध में किसानों ने निकाली विशाल ट्रैक्टर रैली।

रैली निकालने पर पुलिस प्रशासन की किसानों से हुई नोकजझोंक।

रैली के बाद पंचायत कर किसानों से दिल्ली चलने का किया आह्वान।

रामपुर(मुजाहिद खान): केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए तीनों कृषि बिलों के विरोध में 50 दिन से ज़्यादा समय से किसानों का आंदोलन जारी है।उसी को लेकर रविवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिलाध्यक्ष हसीब अहमद के नेतृत्व में सैदनगर क्षेत्र में विशाल ट्रैक्टर रैली निकाली गई। रैली की शुरुआत बंजरिया पेट्रोल पंप से होकर नसीमगंज,दलेलनगर,चौधरपुर,हमीरपुर,बहादरपुर,सैदनगर,लालपुर,सींगनी से सरावा होती हुई वापस बंजरिया आकर समाप्त हुई।

रैली के दौरान हमीरपुर गांव में टांडा एसडीएम निधि डोडवाल,सीओ धर्मपाल सिंह मार्छल,टांडा कोतवाल ने भारी पुलिस बल के साथ किसानों को रैली निकालने से रोक लिया,जिसको लेकर जिलाध्यक्ष हसीब अहमद की एसडीएम से रैली निकालने को लेकर काफी नोकजझोंक भी हुई। आखिरकार प्रशासन को अपने कदम वापस लेकर किसानों को रैली निकालने की अनुमति देनी पड़ी।रैली के दौरान जगह-जगह चौराहों पर भाकियू जिलाध्यक्ष ने लोगों को संबोधित करते हुए लोगों से दिल्ली चलने का आह्वान किया।और कहा कि दिल्ली चलकर किसान अपनी आवाज़ को बुलंद करें।

रैली के वापस बंजरिया आकर समापन पर किसानों की पंचायत हुई,जिसमें जिलाध्यक्ष ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज सभी क्षेत्रवासियों ने यूनियन का मान-सम्मान और बढ़ा दिया है।सभी साथी इसी तरह संगठन के कार्यक्रमों में आते रहें और इसको मजबूत करें।दिल्ली में किसान हम सभी की लड़ाई के लिए वहां पड़े हैं।हमें भी उनका सहयोग करना है।सभी साथी 26 जनवरी में दिल्ली परेड के लिए तैयार हो जाएं।जिलाध्यक्ष ने प्रत्येक गांव से 11 आदमी और 1 ट्रेक्टरों की अपील की।
इस दौरान रैली में सैदनगर ब्लॉकध्यक्ष बलजीत सिंह,मोहित सिंह सिधु,हरवीर सिंह,राजपाल सिंह,संजीव सिंह,राजीव सिंह,भोले सिंह,पप्पन,पिंकू,अमित,पिंटू सिंह,विपिन शर्मा,सुमित सिंह,विपिन सिंह,नीशू,अशोक चौधरी,जयपाल,छत्रपाल सिंह,विजय सिंह,कुलवंत सिंह आदि किसान मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here