जदीद न्यूज़ सैफनी/रामपुर वृहस्पतिवार को रामपुर सांसद ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया जिसमें जिले के समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं ने बढ़चढ़कर प्रतिभाग किया।
होली रंगों का त्यौहार है। इस दिन सभी एक दूसरे से प्रेम से गले मिलते हैं। और एक दूसरे को मिठाई खिलाते हैं। इस वर्ष भी होली हर्षोल्लास से मनाई गई। अब दौर शुरू होता है सामूहिक होली मिलन का जो कि एक खास मौका होता है अपने से अपनों के मिलन। इसी क्रम में जनपद रामपुर के भाजपा सांसद घनश्याम सिंह लोधी ने अपने कार्यकर्ताओ, शुभचिंतक और अपने करीबी लोगों से होली मिलन के लिए जनपद मुख्यालय स्थित सवारियां बैंकट हॉल में होली मिलन कार्यकम का आयोजन किया जिसमें समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया।
भारतीय गौ रक्षा वाहिनी की टीम भी सांसद जी से होली मिलने समारोह में पहुँची, समारोह में भाजपा के जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता, महामंत्री रविंद सिंह रवि, भारतीय गौ रक्षा वाहिनी के जिलाध्यक्ष धर्मपाल सिंह लोधी, समाजसेवी वसीम अहमद अंसारी, ज़ुबैर अशरफ, अय्यूब अली, अमज़द अली आदि के अलावा दर्जन से अधिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।