किसानों को देशद्रोही कहने वाले और उनका मजाक उड़ाने वाले कभी नहीं हो सकते देश भक्त:सचिन नायक
धमौरा में हुई कांग्रेस की किसान पंचायत में नेताओ ने भाजपा पर बोला जमकर हमला।
रामपुर(मुजाहिद खान): कांग्रेस के जय जवान जय किसान अभियान की धमौरा से शुरुआत हुई।जिसको लेकर आयोजित किसान पंचायत मे कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एव यूपी के सह प्रभारी सचिन नायक,राष्ट्रीय सचिव संजय कपूर,और प्रदेश महासचिव ब्रह्मस्वरूप सागर ने किसान पंचायत को सम्बोधित किया।
पंचायत में राष्ट्रीय सचिव सचिन नायक ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि किसानों से अपील है कि पीछे मत हटिए,कांग्रेस की सरकार आने पर तीनो कृषि कानूनों को रद्द किया जाएगा।कहा सरकार सरकारी मंडियों को खत्म करने की कोशिश में है और सब कुछ बेचना चाहती है और इन कानूनों से सिर्फ कुछ लोगों को फायदा होगा।
कहा कि किसानों को देशद्रोही कहने वाले और उनका मजाक उड़ाने वाले कभी देश भक्त नहीं हो सकते,पीएम के 56 इंच के सीने में छोटा सा दिल है,जो किसानों के लिए नहीं अपने खरबपति दोस्तों के लिए धड़कता है।कहा जिसने रेलवे और कई सरकारी उपक्रम बेच दिए उस पर अब देशवासी भरोसा नहीं कर सकते हैं।
गन्ना किसानों की बात करते हुए कहा कि किसानों का 15 हजार करोड़ रुपये भुगतान नहीं दिया गया,16 हजार करोड़ में अपने लिए दो जहाज खरीद डाले और 20 हजार करोड़ रुपए संसद भवन के सुंदरीकरण के लिए खर्च कर रहे हैं।
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव संजय कपूर ने कहा जब से मोदी सरकार आई है तबसे हर वर्ग का उत्पीड़न हो रहा है कभी नोट बंदी के नाम पर किसान को लूटने के लिए किसान विरोधी बिल ले आए।किसानो का जो उत्पीड़न किया जा रहा है वह देश के लोकतन्त्र के लिए खतरनाक है। आजादी के बाद पहली बार किसानो को आतंकवादी और खालिस्तानी कहा जा रहा है यह देश के लिए दुर्भाग्य है।
कांग्रेस के प्रदेश महासचिव ब्रह्मस्वरूप सागर ने कहा तीनों कृषि कानून उस राक्षस की तरह हैं,जैसे राक्षस दुर्गम ने तबाही मचाई थी और फिर मां शाकंभरी ने लोगों का दुख दूर किया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरी तरह किसानों और मजदूरों के साथ है,अब यह आंदोलन थम नहीं पाएगा।1955 में जवाहरलाल नेहरू ने जमाखोरी के खिलाफ भी कानून बनाए थे। लेकिन इस कानून को भी भाजपा सरकार ने खत्म कर दिया।अब इन नए कानूनों से सिर्फ ‘अरबपतियों’ को मदद मिलेगी।अब ये किसानों की उपज की कीमत खुद तय करेंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ज़िला अध्यक्ष धर्मेन्द्र देव गुप्ता और संचालन युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव नोमान खां ने की।इस मौक़े पर अली यूसुफ अली,शहर अध्यक्ष मामून शाह खां,चौधरी शमीम अय्यूब,जिवेंद्र गंगवार,जगदीश अवस्थी,भगवानदास राठौर,विवेक गंगवार,दुर्गेश मौर्या,महेन्द्र यदुवंशी,वेदराम यादव,हसीब खां,अब्दुल सबूर खां,आसिफ मियां,एजाज हुसैन, रईस अहमद,रहमान अली,आदि मौजूद रहे।