महाराष्ट्र: बीड जिले की मस्जिद में धमाका, सोशल मीडिया वीडियो से दो आरोपी गिरफ्तार

Bheed Mosque Blast: महाराष्ट्र के बीड जिले के अर्धमसला गांव में आधी रात मस्जिद में जिलेटिन विस्फोट होने से दहशत फैल गई। इस धमाके में मस्जिद को आंशिक क्षति हुई, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस ने सोशल मीडिया वीडियो के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

धमाके से दहशत, पुलिस ने संभाली स्थिति

यह धमाका रात करीब 12:30 बजे हुआ। विस्फोट की तेज आवाज से आसपास के लोग डर गए और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को जिलेटिन की छड़ों के अवशेष मिले। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि धमाका सुनियोजित तरीके से किया गया था।

सोशल मीडिया पोस्ट बना बड़ा सुराग

पुलिस को जांच के दौरान इंस्टाग्राम पर एक वीडियो मिला, जिसमें मस्जिद के पास संदिग्ध गतिविधियां दर्ज थीं। इस वीडियो की मदद से कथित आतंकी विजय घावने और श्रीराम सागड़े को चिह्नित कर गिरफ्तार किया गया। पुलिस का कहना है कि दोनों ने धमाके से पहले इसका वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था।

आरोपियों से पूछताछ जारी, कड़ी कार्रवाई होगी

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम और आपराधिक साजिश के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों के मोबाइल डेटा और सोशल मीडिया गतिविधियों की जांच की जा रही है।

इलाके में सुरक्षा बढ़ाई गई, अफवाहों से बचने की अपील

इस घटना के बाद बीड जिले के अर्धमसला गांव और आसपास के इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here