6 फरवरी को चक्का जाम की तैयारी में जुटे भाकियू कार्यकर्ता।
6 फरवरी को चक्का जाम की तैयारी में जुटे भाकियू कार्यकर्ता।

6 फरवरी को चक्का जाम की तैयारी में जुटे भाकियू कार्यकर्ता।

जिलाध्यक्ष हसीब ने सभी तहसील और ब्लॉक के पदाधिकारियों को सौंपी ज़िम्मेदारी।

रामपुर(मुजाहिद खान): कृषि बिल के विरोध में आंदोलन कर रहे किसान और मोर्चा सम्भाले भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत और सभी किसान संगठनों के 6 फरवरी को चक्का जाम के आह्वान पर राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत की रामपुर में फोन पर तैयारी की सूचना आते ही कार्यकर्ता चक्का जाम की तैयारी में जुट गए।

जिस पर जिलाध्यक्ष हसीब अहमद ने फोन कर सभी तहसील और ब्लाक के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी।
किसान संयुक्त मोर्चा ने तीनों कृषि बिलों के विरोध में 6 फरवरी को पूरे देश में चक्का जाम आंदोलन का फैसला लिया है।जिस पर राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने जिला अध्यक्ष हसीब अहमद को फोन कर आंदोलन की तैयारी में जुट जाने के निर्देश दिए।

राष्ट्रीय प्रवक्ता के निर्देश पर जिलाध्यक्ष ने तहसील और ब्लॉक के पदाधिकारियों को चक्का जाम आंदोलन की तैयारी में जुट जाने को कहा।जिलाध्यक्ष के निर्देश पर मंगलवार को कार्यालय पर पंचायत बुलाई जिसमें जिला संगठन मंत्री होरीलाल ने कहा कि 6 फरवरी को पूरे जिले में चक्का जाम करना है।इसके लिए ज्यादा से ज्यादा किसान शामिल होकर सरकार को अपनी ताकत का एहसास कराएं।

कहा कि जब तक तीनों कृषि बिल वापस नहीं हो जाते उनका आंदोलन जारी रहेगा।इसके बाद चक्का जाम आंदोलन में ट्रैक्टर लाने वाले किसानों की सूची तैयार की गई।पंचायत में विनोद यादव,हरपाल सिंह,राजपाल सिंह,ओम सिंह,सेवाराम,नरसिंह,लखविंदर सिंह,राजाराम,रिजवान,वीरेंद्र सिंह यादव,छिद्दा नेता,हरिओम,जेपी सागर आदि किसान मौजूद रहे।

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here