आंदोलन में एक किसान भी हुआ शहीद:चौधरी दिगम्बर
आंदोलन में एक किसान भी हुआ शहीद:चौधरी दिगम्बर

किसान आंदोलन में रामपुर का सबसे बड़ा योगदान।आंदोलन में एक किसान भी हुआ शहीद:चौधरी दिगम्बर

रामपुर(मुजाहिद खान): भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के युवा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दिगंबर सिंह रामपुर पहुँचे जहां बड़ी संख्या में किसानों ने जिलाध्यक्ष हसीब अहमद के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया।
इस अवसर पर युवा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दिगम्बर सिंह ने किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि किसान आंदोलन में रामपुर का सबसे बड़ा योगदान है और आंदोलन में एक किसान भी शहीद भी हो गया है।
युवा प्रदेश अध्यक्ष गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में होने वाली परेड की तैयारियों की समीक्षा करने आए थे। उन्होंने यूनियन के सिविल लाइन स्थित कार्यालय पर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि देश के किसान तीनों काले कानूनों को वापस कराकर ही दिल्ली से अपने घरों को लौटगे।तीनों कानूनों को होल्ड पर रखने से किसानों को कोई राहत नहीं मिलेगी।

सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित कमेटी से एक सदस्य के इस्तीफा देने के सवाल पर कहा कि उनके इस कदम का स्वागत करते हैं।उन्होंने इस्तीफा देकर अपना मन साफ कर लिया है।प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अब एक 1 गांव 11 किसान का फार्मूला अपनाया जाएगा। देश के हर गांव से 11-11 किसान आंदोलन में शामिल होंगे। यह आंदोलन सिर्फ किसानों का ही नहीं बल्कि देश की 80% आबादी का है। इसके बाद ही युवा प्रदेश अध्यक्ष लंबे काफिले के साथ काशीपुर गांव पहुंचे।जहाँ किसानों की भीड़ ने उनका जोरदार स्वागत किया। और किसानों की भीड़ से आवाज उठी कि वह तीनों काले कानूनों को वापस कराने केलिए हर कुर्बानी देने को तैयार है।

युवा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दिगम्बर सिंह ने गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में होने वाली परेड की भी जानकारी दी।साथ ही ज्यादा से ज्यादा किसानों से पहुंचने की अपील की।इस मौक़े पर जिला अध्यक्ष हसीब अहमद ने प्रदेश अध्यक्ष को सारी तैयारियों की जानकारी दी,साथ ही किसानों का हौसला बढ़ाया। इस मौक़े पर डॉक्टर मोहम्मद उमर,अनीस अहमद,डॉ मेहंदी हसन,राम बहादुर सागर,ऋषि पाल,आमिर अहमद,हसनैन,होरीलाल,अमृतपाल भिंडर,रामवीर सिंह गुर्जर,नबी अहमद,नूर हसन,सलीम,ओम सिंह यादव,नरसिंह यादव,राशिद चौधरी,आमिर अहमद,जिद्दा नेता,अकरम,इंद्र सिंह,वीरेंद्र सिंह गंगवार,रामदास मौर्या आदि बड़ी सँख्या में किसान शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here