इतने बड़े आन्दोलन को नज़र अन्दाज़ कर उधोगपतियों के लिए किसानो को बेचा जा रहा:धर्मेंद्र देव
कांग्रेस ने हमेशा किसानो को सम्मान दिया है।
आज रामपुर आएंगे कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर।
रामपुर(मुजाहिद खान): संगठन सृजन अभियान के तहत ब्लॉक शाहबाद के ग्राम भगवतीपुर मे न्याय पंचायत की बैठक हुई जिसमें कांग्रेस को बूथ तक मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।इस मौके पर ज़िला अध्यक्ष धर्मेन्द्र देव गुप्ता ने कहा कि भाजपा ने देश का महौल खराब कर रखा है देश का किसान अपनी लड़ाई सड़को पर लड़ रहा है लेकिन सरकार इस पर कोई सुनवाई करने को तैयार नही है किसानो को दो माह हो चुके सड़को पर बैठे हुए।आजादी के बाद देश मे पहली बार ऐसा हो रहा है के किसानो का इतना बड़े आन्दोलन को नज़र अन्दाज़ करके उधोगपतियों के लिए किसानो को बेचा जा रहा है।अभियान के प्रभारी चौधरी शमीम अय्यूब ने कहा कांग्रेस ही एक मात्र पार्टी है जिसने किसानो को सम्मान दिया है राजनीतिक पार्टियो ने किसानो के वोट का गलत इस्तेमाल किया है।अब वक्त आ गया है हमें बहुत सोच समझकर फैसला लेना होगा।इस मौके पर मोहम्मद इल्यास,हसरत प्रधान,शप्पू अंसारी,अफजाल खां,आकील खां,उदय पाल सिंह,होरी लाल,भूरा खां,नबी जान,राजेन्द्र पाल,मदन लाल, इस्लाम शाह,शौकत अली,तहसीम खां,इंद्रपाल सागर,दया शंकर,वीर सिंह यादव,रौनक अली आदि मौजूद रहे।
इसके साथ ही जिलाध्यक्ष ने बताया कि कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत आज कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एव पूर्व विधायक धीरज गुर्जर दो न्याय पंचायतों की बैठक लेंगे जोकि बगरव्वा और लालपुर कला में आयोजित की जाएगी।पहले वह नूरमहल मे जाएंगे।