नासिक। (जदीद न्यूज़) महाराष्ट्र के नासिक जिले के येवला कस्बे में चार अज्ञात लोगों ने अफगानिस्तान मूल के बाबा ज़रीफ़ चिश्ती (35) की गोली मारकर हत्या कर दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक मृतक की पहचान ख्वाजा सैयद जरीफ चिश्ती के तौर पर की गई, जिसे येवला में सूफी बाबा के नाम से जाना जाता था। बाबा झाड़-फूंक का कार्य किया करते थे तथा बाबा कि इस इलाके में अच्छी पकड़ थी। कहा जाता है कि ख्वाजा सैयद चश्ती उर्फ सूफीबाबा एकनाथ शिंदे को पसंद करते थे। उनकी एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर सामने आई है जिसमें वह बैठे हैं और एकनाथ शिंदे की तस्वीर पीछे नजर आ रही है।
पुलिस के बताये अनुसार बाबा की हत्या कि घटना मुंबई से करीब 200 किलोमीटर दूर येवला के चिंचोड़ी में एमआईडीसी इलाके में शाम को एक खुले प्लॉट पर हुई।

हमलावरों ने बाबा ज़रीफ़ के सर में गोली मार दी, जिसके बाद उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वारदात को अंजाम देने के बाद चारो आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया, आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीमों का गठन किया गया है। लगातार दबिश जारी है।

सूफी बाबा का अकीदा मुस्लिम मान्यताओं के विपरीत था।
वैसे तो बाबा ज़रीफ़ चिश्ती सिलसिले से ताल्लुक रखते थे पर उनके अक़ीदे मुस्लिम धर्म से बिलकुल बिपरीत थे सूफी बाबा अपने आपको पैगम्बर का अवतार बताया और लिखा करते थे।
آرامگاه خواجه محمدگیسودراز چشتی
گلبرگه شریف هندوستان
خواجه بنده نواز حسینی
خواجه ظریف بابا
رهبر طریقه چشتیه در هندوستان
اوتار، قدیس، ولی خدا
خواجه سیدظریف چشتی
ظریف بابا
خواجه ظریف بابا قدیس روحانی، قطب سلسله چشتیه در دنیا، شاعر، عارف، ولی، مقرب بارگاه الهی سفیر صلح در دنیا pic.twitter.com/tikDSXvjdh— اوتار ظریف بابا، خواجه سیدظریف چشتی (@Baba_Zarif) June 15, 2022
हालाँकि मुस्लिम धर्म में आखरी पैगम्बर के बाद अब किसी भी पैगम्बर का आना निषेद है तथा मुस्लिमों का मत है कि आखरी पैगम्बर के बाद अब कोई पैगम्बर नहीं आयेगा। इसके आलावा भी सूफी बाबा के अकीदे मुस्लिम धर्म के सेकड़ों मान्यताओं से टकराते थे जिसके लिए कई मुस्लिम धर्म गुरु उसके ऊपर फ़तवा भी जरी कर चुके थे ।
इसके आलावा भी बाबा के युटूब पर सेकड़ों वीडियो हैं जो मुस्लिम मान्यताओं के खिलाफ हैं जो कि यूटूब वीडियो देखकर समझा ज सकता है
सूफी बाबा के तमाम ऐसे अकीदे थे जिस पर मुस्लिम उलेमाओं ने उनको इस्लामी अकीदे के खिलाफ बता कर उनका वहिष्कार कर दिया था

शिव सेना व भाजपा से नजदीकी थी।
कहा जाता है कि ख्वाजा सैयद चश्ती उर्फ सूफीबाबा एकनाथ शिंदे को पसंद करते थे। उनकी एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर सामने आई है जिसमें वह बैठे हैं और एकनाथ शिंदे की तस्वीर पीछे नजर आ रही है।
पुलिस ने जब्त कर एक आरोपी को किया गिरफ्तार।
घटना का पता चलने के बाद जांच के लिए पहुंची पुलिस ने सूफी बाबा की SUV बरामद कर ली है, साथ ही हत्या में शामिल एक आरोपी पकड़ा जा चुका हे, जिससे बाकी के हत्यारों के बारे में पूछताछ की जा रही है। हत्यारों का सुबूत जुटाने पुलिसकर्मी इलाके के CCTV फुटेज भी खंगाल रहे हैं।