The Bhima Army is always ready to help at the persecution or oppression
The Bhima Army is always ready to help at the persecution or oppression

समाज के दबे कुचलों पर अत्याचार या उत्पीड़न पर भीम आर्मी हमेशा मदद के लिए स्कंल्पित:सिकन्दर बौद्ध

भीम आर्मी की विशाल जनसभा का हुआ आयोजन।प्रदेश अध्यक्ष भी रहे मौजूद।

रामपुर(मुजाहिद खान):भीम ऑर्मी संगठन दबे कुचले,गरीब,कमज़ोर और दलितों का उत्पीड़न या अत्याचार को लेकर लगातार संघर्षरत है। और रामपुर जिले में ऋषि गौतम को जिलाध्यक्ष पद की ज़िम्मेदारी सौंपे जाने के बाद से संगठन में जिलास्तर पर लगातार विस्तार हो रहा है। उसी के चलते भीम आर्मी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सिकन्दर बौद्ध रामपुर पहुँचे जहाँ बड़ी सँख्या में मौजूद पदाधिकारियों और सदस्यों ने फूल मालाओं के साथ ज़ोरदार स्वागत किया।

जबकि प्रदेश अध्यक्ष ने सभी तहसीलों के प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक की और सभी संगठन में विस्तार करने को भी कहा। इसके अलावा ग्राम परचई चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में भीम आर्मी प्रदेश अध्यक्ष सिकंदर बौद्ध ने विशाल जनसभा को सम्बोधित भी किया।

जिला अध्यक्ष ऋषि गौतम द्वारा आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने भीम आर्मी संगठन व आज़ाद समाज पार्टी के मुखिया चंद्रशेखर आज़ाद रावण की दबे कुचले,कमज़ोर,गरीब व दलित समाज के लिए किए जा रहे सँघर्ष और मदद पर विस्तार से प्रकाश डाला।साथ ही प्रदेश अध्यक्ष ने सभी से संगठन से जुड़कर इसको मज़बूत करने और एकजुटता के साथ सभी विपक्षी राजनीतिक पार्टियों को 2022 चुनाव में अपनी ताकत का एहसास कराने का आह्वान किया।

इसके साथ ही कहा सभी राजनीतिक पार्टियों ने अभी तक दलित समाज का वोट लेकर फायदा उठाया है और सत्ता हासिल करने के बाद हमेशा से ही दलित समाज और कमज़ोरों ग़रीबो का उत्पीड़न ही किया है।लेकिन अब सभी एकजुटता के साथ भीम आर्मी संगठन को मज़बूत कर अपने हक़ के लिए खुद लड़ना है और अपनी आवाज़ खुद उठाना है।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ऋषि गौतम ने भी सभा को सम्बोधित किया और विशाल जनसभा को सफल बनाने पर सभी का धन्यवाद किया।
इस अवसर पर विधानसभा टांडा प्रभारी एडवोकेट रुखसार अहमद,प्रभारी दानिश अली एडवोकेट,एडवोकेट शिवम गौतम,जिला प्रभारी रघुनाथ के अलावा बड़ी सँख्या में सदस्य पदाधिकारी और अन्य लोग भी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here