ढाई साल की मासूम बेटी से साधुओं ने किया गैंग रेप

महेंद्रगढ़/हरियाणा (जदीद न्यूज) दरिंदगी के बारे में आपने सुना तो होगा मगर ऐसी दरिंदगी की शैतान भी एक बार सोचने को विवश हो जाए जी हाँ ठीक सुना आपने ऐसी ही दरिंदगी को अंजाम दिया है ढाई साल की मासूम के साथ समाज का त्याग करने वाले साधुओं ने महेंद्रगढ़ के सतनाली में 2 साधुओं ने एक ढाई वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी की।

बच्ची रात को अपने माता-पिता के साथ सोई हुई थी कि अचानक से गायब हो गई। सुबह बच्ची लहूलुहान हालत में मिली। पुलिस ने मामला दर्ज कर एक साधु को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। बच्ची का नारनौल नागरिक अस्पताल में इलाज चल रहा है।

सतनाली में एक महिला ने बताया कि वह सुबह 5 बजे उठी तो देखा कि उसकी बेटी रो रही थी। उसने उसे सुलाने की काफी कोशिश की, लेकिन वह नहीं सो पाई। इसी दौरान उसने देखा कि बच्ची खून से लथपथ है। इसको लेकर उन्होंने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया। पुलिस को सूचना दी। सतनाली के सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों ने उनकी बेटी को नारनौल रेफर कर दिया। जहां पर अब उसका इलाज चल रहा है।

ढाई साल की मासूम बेटी से साधुओं ने किया गैंग रेप
अस्पताल में कार्यवाही करते स्वस्थ विभाग अधिकारी

आस पास के लोगो ने आवाजाही के आधार पर पुष्टि की तो पीड़ित की मां ने बताया कि उसकी बेटी के साथ 2 साधुओं ने गलत काम किया है। इसके कारण उसकी बेटी की यह हालत हुई है। नारनौल नागरिक अस्पताल के डॉक्टर सुरेंद्र कुमार ने बताया है की एक ढाई से 3 साल की छोटी बच्ची को यहां पर भर्ती करवाया गया है। आशंका है कि उसके साथ रेप हुआ है। बच्ची का मेडिकल करवाया जा रहा है, साथ ही उसका इलाज भी चल रहा है।
सतनाली थाना के एसएचओ मूलचंद ने बताया कि यह बीती रात की घटना है। परिजनों की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस की छानबीन जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here