भारतीय मोदी आर्मी की बैठक में महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष का मनोनयन, संगठन विस्तार पर हुई चर्चा
सम्वाददाता-सय्यद आरिफ मियां
मुरादाबाद/कुंदरकी। भारतीय मोदी आर्मी की एक अहम बैठक आज शुक्रवार 29 अगस्त को कुंदरकी में उत्तर प्रदेश सचिव परवेज चौधरी के आवास पर आयोजित की गई। इस बैठक में संगठन के राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक का मुख्य एजेंडा संगठन विस्तार, महिला मोर्चा को सशक्त बनाना और समाज में संगठन की भूमिका को और मज़बूत करना रहा।
बैठक के दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए डॉ. रहना को भारतीय मोदी आर्मी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष (मुरादाबाद) के रूप में मनोनीत किया गया। इसके अलावा फूल बेगम को नगर अध्यक्ष (महिला मोर्चा) कुंदरकी का दायित्व सौंपा गया। नई नियुक्तियों के बाद उपस्थित कार्यकर्ताओं ने तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया।
इस मौके पर भारतीय मोदी आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष (मुस्लिम मोर्चा) सैयद आरिफ मियां ने कहा—
“संगठन समाज में जागरूकता और भाईचारे का संदेश देने के लिए कार्य कर रहा है। महिला मोर्चा को मजबूत करने से संगठन की जड़ें और गहरी होंगी। हमें गर्व है कि हमें योग्य और शिक्षित महिलाएं संगठन की बागडोर संभालने के लिए मिल रही हैं।”
उत्तर प्रदेश सचिव हकीम परवेज चौधरी ने कहा—
“कुंदरकी की धरती से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। महिला मोर्चा की सक्रियता से गांव-गांव तक भारतीय मोदी आर्मी की नीतियां और विचारधारा पहुंचाई जाएगी।”
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. मुबीन अशरफ ने कहा—
“आज देश में महिलाओं की भागीदारी हर क्षेत्र में बढ़ रही है। संगठन ने सही समय पर सही दिशा में कदम बढ़ाया है। महिला मोर्चा की जिम्मेदारी डॉ. रहना और फूल बेगम को सौंपना एक ऐतिहासिक निर्णय है।”
राष्ट्रीय सलाहकार सुल्तान खान ने कहा—
“संगठन का उद्देश्य केवल राजनीति तक सीमित नहीं है बल्कि सामाजिक उत्थान और शिक्षा को बढ़ावा देना भी है। महिला मोर्चा इसमें अहम भूमिका निभाएगा।”
बैठक में राष्ट्रीय मंत्री शहंशाह, प्रदेश सचिव आसिफ कुरैशी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. मुबीन अशरफ, राष्ट्रीय सलाहकार सुल्तान खान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। सभी ने नवमनोनीत पदाधिकारियों को बधाई दी और संगठन को सशक्त बनाने का संकल्प लिया
बैठक का समापन देशहित और संगठन की मजबूती के नारे के साथ हुआ। कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि भारतीय मोदी आर्मी समाज में जागरूकता और एकता के लिए काम करती रहेगी और भ्रष्टाचार व सामाजिक बुराइयों के खिलाफ अपनी मुहिम जारी रखेगी।