भीखनपुर कुलवाड़े में भारतीय मोदी आर्मी का सदस्य अभियान आयोजित, बड़े उत्साह के साथ पार्टी की नीतियों का प्रचार

भीखनपुर कुलवाड़े (मुरादाबाद)
भारतीय मोदी आर्मी द्वारा भीखनपुर कुलवाड़े में एक भव्य सदस्य अभियान चलाया गया। इस अभियान में पार्टी की नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने तथा संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में भारतीय मोदी आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुस्लिम मोर्चा सैयद आरिफ मियां सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राजीव अहूजा के नेतृत्व में चल रहे कार्यों की विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पार्टी की नीतियों, समाज सेवा और राष्ट्रहित में योगदान को समझाया। सैयद आरिफ मियां ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ राजीव अहूजा जी के कंधे से कंधा मिलाकर संगठन को और अधिक मजबूत करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि एकजुट होकर कार्य करने से समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।

कार्यक्रम में विशेष रूप से जिला पंचायत प्रत्याशी नसीम अहमद पाशा, ग्राम प्रधान प्रत्याशी डॉ अजमत अली, डॉ हाजी, डॉ शाहिद हुसैन सहित अनेक प्रमुख लोग मौजूद रहे। इसके अलावा देवदास पाल साहब, बिसरत खान, आरिफ खान, सिकंदर, गुड्डू, हैदर, चमन, भूरा, शादाब उर्फ लाला, हनीफ अहमद, हसन, रईस खान, अशफाक, रजाबुल खान, डॉ सलीम खान, अकरम खान, इस्लाम खान, नासिर खान, मोहम्मद सालिम आदि कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया।

कार्यक्रम में सदस्यता अभियान के तहत लोगों को पार्टी से जोड़ने के प्रयास किए गए। कार्यकर्ताओं ने जनहित में किए जा रहे कार्यों को साझा करते हुए लोगों से संगठन में शामिल होकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की अपील की। अंत में सभी उपस्थित लोगों ने मिलकर संगठन की मजबूती और आगामी योजनाओं को लेकर अपने विचार साझा किए।

इस अभियान को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह देखने को मिला। लोगों ने इसे समाज सेवा और विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। भारतीय मोदी आर्मी के नेतृत्व में चल रहे इस अभियान से पार्टी को नई ऊर्जा और जनसमर्थन मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here