भारतीय मोदी आर्मी के कैंप कार्यालय पर हुई नियुक्ति, आसिम खान बने उत्तर प्रदेश संगठन मंत्री
मुरादाबाद। भारतीय मोदी आर्मी के कैंप कार्यालय पर संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर आसिम खान को उत्तर प्रदेश संगठन मंत्री नियुक्त किया गया।
बैठक की अध्यक्षता भारतीय मोदी आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष (मुस्लिम मोर्चा) सैयद आरिफ मियां ने की। कार्यक्रम में राष्ट्रीय मंत्री (मुस्लिम मोर्चा) शहंशाह, उत्तर प्रदेश सचिव माजिद अली, उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. अजमत अली खान, ग्राम अध्यक्ष भीखनपुर डॉ. सलीम खान, नाजिम सैफी, जिला सचिव मोहम्मद सलीम (मुरादाबाद) समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
इस अवसर पर कार्यालय प्रभारी रईस खान, हकीम चौधरी, प्रवेश, उत्तर प्रदेश सचिव वसीम अहमद पाशा सहित अन्य कार्यकर्ता भी शामिल हुए।
नव नियुक्त संगठन मंत्री आसिम खान ने कहा कि वे संगठन को मजबूत करने और अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास करेंगे।