एसपी शगुन गौतम की धर्मपत्नी परिरू गौतम ने विजेताओं को किया पुरस्कृत।
रामपुर(मुजाहिद खान):पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम की धर्मपत्नी परिरू गौतम द्वारा त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए रिजर्व पुलिस लाइन में मेहंदी प्रतियोगिता,दीया सजावट,रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया,जिसमें पुलिस कर्मियों के बच्चों एवं महिलाओं द्वारा भाग लिया गया।
प्रतिभागियों को दो वर्गों (प्रथम वर्ग में 5 वर्ष से 11 वर्ष तथा द्वितीय वर्ग में 11 वर्ष से अधिक के) में विभाजित किया गया।
तीनों प्रतियोगिताओं में प्रथम एवं द्वितीय स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को श्रीमती परिरू गौतम तथा अपर पुलिस अधीक्षक अरूण कुमार सिंह की धर्मपत्नी श्रीमती सीमा द्वारा बच्चों एवं महिलाओं को उत्साहवर्द्धन हेतु उपहार देकर सम्मानित किया गया।
मेहंदी प्रतियोगिता(प्रथम वर्ग में 5 वर्ष से 11 वर्ष )प्रथम स्थान-माही तोमर,द्वितीय स्थान-निकुन्ज कपासिया,(द्वितीय वर्ग में 11 वर्ष से अधिक),प्रथम स्थान-दुर्गा
द्वितीय स्थान-अनामिका यादव।
दीया सजावट प्रतियोगिता में(प्रथम वर्ग में 5 वर्ष से 11 वर्ष )
प्रथम स्थान-जैद फैराज
द्वितीय स्थान- स्वर्णजीत तोमर,
(द्वितीय वर्ग में 11 वर्ष से अधिक)प्रथम स्थान-माही
द्वितीय स्थान-दुर्गा।
रंगोली प्रतियोगिता में (प्रथम वर्ग में 5 वर्ष से 11 वर्ष)
प्रथम स्थान-अक्षा फैराज
द्वितीय स्थान- खुशी एवं यशवीर
(द्वितीय वर्ग में 11 वर्ष से अधिक)प्रथम स्थान-प्राची दोहरे
द्वितीय स्थान-वर्षा एवं नीशू को पुरस्कृत किया गया।
twetter-Jadid News ^(https://jadidnews.in/goto/https://twitter.com/jadid_news)