रज़ा कॉलेज में
रज़ा कॉलेज में "महिलाओं को विधिक एवं मनोवैज्ञानिक परामर्श" हेतु आनलाइन जन जागरुकता

रज़ा कॉलेज में “महिलाओं को विधिक एवं मनोवैज्ञानिक परामर्श” हेतु आनलाइन जन जागरुकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

रामपुर(मुजाहिद खान):राजकीय रज़ा स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को विधिक एवं मनोवैज्ञानिक परामर्श हेतु आनलाइन जन जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. पी.के वार्ष्णेय ने कहा कि मिशन शक्ति कार्यक्रम शारदीय नवरात्र 17 अक्तूबर से आरम्भ होकर ग्रीष्म नवरात्र तक आयोजित होगा,जिसके अंतर्गत अनेक गतिविधियां महिला सुरक्षा,स्वास्थ्य,पोषण,आत्मरक्षा कौशल,विधिक एवं कानूनी जागरूकता आदि विषयों पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
मुख्य वक्ता डॉ.अजय विक्रम सिंह ने महिलाओं को विधिक परामर्श शीर्षक पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा के मानव सभ्यता और सृष्टि के सृजन में महिलाओं की बराबर की भूमिका रही है। लेकिन बड़े खेद का विषय है कि,आज हमारे भारतीय समाज में महिलाओं के साथ दोयम दर्जे का व्यवहार किया जा रहा है।नैतिक मूल्यों के पतन के कारण आज महिलाओं के साथ अनेक अपराध घटित हो रहे हैं।अतः संवैधानिक प्रावधानों एवं विधिक जानकारी से ही महिलाएं अपने प्रति होने वाले भेदभाव एवं अपराधों से बच सकती हैं।महिलाओं के प्रति भारतीय संविधान के अनुच्छेद 14,15,16,21,23,24,39,41,42,243 और अनुच्छेद 326 और भारतीय दंड संहिता की धारा 302,306,307,312,313,314,354,363 एवं धारा 376 महिलाओं के प्रति अपराधों के लिए कड़े दंड का प्रवधान करती हैं lसाथ ही साथ वेश्यावृत्ति निवारण अधिनियम 1956,मातृत्व लाभ अधिनियम 1961,भारतीय विवाह विच्छेद अधिनियम 1969,अनैतिक व्यापार निषेध अधिनियम 1986,घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005 और महिलाओं का यौन उत्पीड़न रोकथाम,प्रतिषेध और निवारण अधिनियम 2013 भी महिलाओं की सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलंबन के प्रति अधिनियमित है।
इस मिशन कार्यक्रम का ऑनलाइन संचालन डॉ0अजीता रानी0 जबकि डॉ0 मीनाक्षी गुप्ता ने सभी वक्ताओं एवं प्रतिभागियों का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।
मीडिया प्रभारी डॉ प्रदीप कुमार ने बताया कि महिलाओं को विधिक एवं मनोवैज्ञानिक परामर्श हेतु इस कार्यक्रम में डॉ0 दीपा अग्रवाल,डॉ0सीमा तेवतिया,डॉ0 बेबी तबस्सुम, डॉ0मुजाहिद अली,डॉ0 निधि गुप्ता,डॉ0रेनू ,डॉ0एसएस यादव, डॉ0जागृति मदान एवं महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक,छात्र छात्राएं एवं कर्मचारी उपस्थित थे। jadid news ^(https://jadidnews.in/goto/https://www.jadidnews.in/)

यह भी पढ़ें-मौलाना अबुल कलाम आज़ाद रामपुर से 1952 में सांसद चुने गए और देश के पहले शिक्षा मंत्री बने। ^(https://jadidnews.in/goto/https://www.jadidnews.in/maulana-abul-kalam-was-elected-mp-from-rampur/)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here