आज होगा डॉ कृष्णा चौहान द्वारा *”राष्ट्रीय रत्न सम्मान 2022*” समारोह का भव्य आयोजन।

 

*मुजाहिद ख़ान*:अवार्ड फंक्शन के शो मैन कहे जाने वाले डॉ कृष्णा चौहान द्वारा आज शाम 20 जुलाई को मुंबई के अंधेरी में भव्य रूप से राष्ट्रीय रत्न सम्मान 2022 समारोह का आयोजन किया जा रहा है।इसका पोस्टर सोशल मीडिया पर आउट होते ही वायरल होने के बाद से लोगों में उत्साह था।यह समारोह मुंबई में अंधेरी स्थित मेयर हॉल में आज शाम 20 जुलाई बुधवार को आयोजित होगा।जिसमें फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी हस्तियां,राजनीति से जुड़ी गणमान्य हस्तियां,पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी और पत्रकारिता के क्षेत्र में अलग पहचान रखने वाले दिग्गज शामिल होंगे जिन्हें सम्मानित किया जाएगा।

ज्ञात रहे अवॉर्ड फंक्शन के शो मैन कहे जाने वाले डॉक्टर कृष्णा चौहान ने मुंबई में जून 2022 को केसीएफ व केसीपी प्रस्तुत मिस बॉलीवुड ऑनलाइन ब्यूटी कॉन्टेस्ट 2022 का भव्य सफल आयोजन किया था।जिसकी रोज खान विनर बनी थी।केसीएफ और केसीपी द्वारा जून माह में मिस बॉलीवुड ऑनलाइन ब्यूटी कॉन्टेस्ट 2022 का आयोजन किया गया था।इस ब्यूटी कॉन्टेस्ट के जूरी मेंबर्स में डॉक्टर कृष्णा चौहान,डॉक्टर पारिन सोमानी (अंतर्राष्ट्रीय मोटिवेशनल स्पीकर) और आर राजपाल (पब्लिसिटी डिजाइनर) का नाम उल्लेखनीय है इसमें रोज खान विनर बनी थी।

आज 20 जुलाई बुधवार को डॉ कृष्णा चौहान राष्ट्रीय रत्न सम्मान 2022 का भव्य आयोजन करने जा रहे हैं।इसको लेकर डॉ कृष्णा चौहान ने बताया कि राष्ट्रीय रत्न सम्मान 2022 उन लोगों को दिया जाएगा जिन्होंने समाज सेवा और मानव सेवा का और पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है।डॉ कृष्णा चौहान इस समारोह को लेकर काफी उत्साहित हैं।इस पुरस्कार समारोह के बाद डॉ कृष्णा चौहान अपनी नेक्स्ट हॉरर थ्रिलर फिल्म आत्मा डॉट कॉम की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं।जिसका हाल ही में भव्य मुहूर्त किया गया था।डॉ कृष्णा चौहान ने सिर्फ एक सफल बॉलीवुड डायरेक्टर है,एक्टिव सोशल वर्कर हैं बल्कि अवॉर्ड फंक्शन करवाने के मामले में सबसे चर्चित शख्सियत माने जाते हैं।उनका एक अवॉर्ड फंक्शन संपन्न होता है और वह अपने नेक्स्ट पुरस्कार समारोह की तैयारियों में लग जाते हैं।आपको बता दें कि डॉक्टर कृष्णा चौहान का हिंदी एल्बम “जिक्र तेरा” हाल ही में रिलीज हुआ है और उनकी हिंदी फिल्म आत्मा डॉट कॉम अगले महीने फ्लोर पर जाने वाली है जिसके संगीतकार दिलीप सेन है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here