नगर पालिका अध्यक्षा ने किया शहर की साफ सफाई व्यवस्था का निरीक्षण, स्पष्टीकरण तलब
नगर पालिका अध्यक्षा ने किया शहर की साफ सफाई व्यवस्था का निरीक्षण, स्पष्टीकरण तलब

नगर पालिका अध्यक्षा ने किया शहर की साफ सफाई व्यवस्था का निरीक्षण।

सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं पाये जाने पर किया स्पष्टीकरण तलब।

रामपुर(जदीद न्यूज़):शहर की साफ सफाई व्यवस्था की हकीकत जानने के लिए नगर पालिका चेयरपर्सन फातिमा जबीं ने अधिशासी अधिकारी के साथ शहर में साफ सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वार्ड संख्या 6 में सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं पाई गई इसके साथ ही सफाई नायक भी अनुपस्थित पाए गए इसके विषय में जानकारी करने पर वार्ड के कर्मचारियों द्वारा बताया गया कि वार्ड में नहीं आ रहे हैं। वार्ड के सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका भी उपलब्ध नहीं कराई गई। जिस पर नगर पालिका अध्यक्षा फातिमा जबीं ने नाराजगी जताते हुए अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिए कि वार्ड के सफाई निरीक्षक एवं सफाई नायक का स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें एवं संपूर्ण नगर की सफाई व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाए रखें। साथ ही साथ नाला गैंग द्वारा क्रमानुसार वार्ड के नालों की सफाई भी कराई जाए यदि किसी कर्मचारी द्वारा अपने कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता बरती जाती है या जा रही है तो उसके विरुद्ध तत्काल नियमानुसार प्रशासनिक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर नगरपालिका का अन्य स्टाफ भी मौजूद रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here