कोरोना वैक्सीन
कोरोना वैक्सीन के खिलाफ फतवे पर नक़वी ने दिया बड़ा बयान

कोरोना वैक्सीन के खिलाफ फतवे पर नक़वी बोले-

हमारे देश में आजादी के समय या उससे पहले जो युद्ध हो रहा था उस वक्त भी यह दुरप्रचार किया गया इसमें सूअर की चर्बी लगी है गाय की चर्बी लगी है। यह करके बगावत के माहौल पैदा कर दिए गए।

मुजाहिद खान कि रिपोर्ट

रामपुर(जदीद न्यूज़):केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की उपस्थिति में पनवड़िया स्थित ओवर ब्रिज का नामकरण कार्यक्रम आयोजित हुआ।
अब पनवड़िया ओवर ब्रिज राजाराम सिंह सेतु के नाम से जाना जाएगा।नक़वी ने अपने संबोधन में राजाराम सिंह के बारे में बताते हुए कहा कि यह अत्यंत ऐतिहासिक कार्यक्रम है।उन्होंने जिलाधिकारी के नेतृत्व में पूरे जिले प्रशासन को मुबारकबाद दी।
केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने पनवड़िया स्थित राजा राम सेतु के नामकरण किया।इस मोके पर नक़वी ने कहा कि राजा राम सिंह जिन्होंने कि रामपुर को बसाया था और जोकि एक इतिहास एक सच्चाई और हकीकत थी,कहा कि ये रामपुर के स्वर्णिम इतिहास का पन्ना कही न कही वक्त की मार की वजह से छिपा दिया गया था।इसको सम्मान नही मिल पाया था।राजाराम सिंह ने न सिर्फ रामपुर बल्कि रुहैलखण्ड के निर्माण में जिनकी बहुत महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उनको याद किया गया है।ये कोशिश सैंकड़ो साल बाद हो रही हो तो ये एक छोटी कोशिश नही बल्कि बड़ी कोशिश है।
शायराना अंदाज़ में कहा कि सितारों के आगे जहां और भी हैं,अभी और…
कोरोना के वेक्सीन को लेकर फतवा आने के मामले पर नक़वी ने कहा की वो नकारात्मकता की मानसिकता से भरे हुए।हमारे देश से 2 लाख हज यात्री जाते थे। कुछ लोगो ने प्रचार कर दिया कि हज की वेक्सीन में भी एक तरह की चर्बी लगी हुई है। यह वह मानसिकता है जो हमारे देश में आजादी के समय या उससे पहले जो युद्ध हो रहा था उस वक्त भी यह दुरप्रचार किया गया इसमें सूअर की चर्बी लगी है गाय की चर्बी लगी है। यह करके बगावत के माहौल पैदा कर दिए गए
नक़वी ने कहा कि यह वेक्सीन शुद्ध रूप से लोगो की सेहत और सलामती के लिए है जो लोग भी दुष प्रचार कर रहे है वो दुनिया की सेहत सलामती और बेहतरी के दुश्मन है।
जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह ने कहा कि सेतु का नामकरण रामपुर के इतिहास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले महापुरुषों के सम्मान में निरन्तर प्रयासों में एक महत्वपूर्ण कदम है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here